देश की खबरें | मध्य दिल्ली में सड़क पर कहासुनी के बाद 22 वर्षीय व्यक्ति की हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य दिल्ली के प्रसाद नगर इलाके में एक जींस के कारखाने में काम करने वाले चार लोगों ने 22 वर्षीय एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 17 अगस्त मध्य दिल्ली के प्रसाद नगर इलाके में एक जींस के कारखाने में काम करने वाले चार लोगों ने 22 वर्षीय एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पीड़ित मोनू पर पहले मारपीट का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने बताया कि हमलावरों की पहचान जुगनू, अमित, विक्की और करण के रूप में हुई है।

एक अधिकारी ने बताया कि 15 अगस्त की रात को किसी ने फोन करके पुलिस को घटना की सूचना दी।

अधिकारी ने बताया कि मोनू के पेट में चाकू के घाव पाए गए और उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने चार संदिग्धों की पहचान की जो एक जींस कारखाने के कर्मचारी थे। बापा नगर क्षेत्र के निवासी सभी आरोपियों को शुक्रवार को पकड़ लिया गया।

पुलिस ने बताया कि इस घटना के दो घंटे पहले मोनू के दोस्त नीरज की मोटरसाइकिल जुगनू के स्कूटर से टकरा गयी थी। यही घटना बाद में विवाद का कारण बनी जिसमें मोनू पर हमला किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड