देश की खबरें | दिल्ली आने वाली 22 रेलगाड़ियां देरी से चलीं, अधिकतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को कोहरे और सर्दी के कारण 22 रेलगाड़ियां निर्धारित वक्त से छह घंटे तक की देरी से चलीं। इस दौरान अधिकतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

नयी दिल्ली, सात जनवरी राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को कोहरे और सर्दी के कारण 22 रेलगाड़ियां निर्धारित वक्त से छह घंटे तक की देरी से चलीं। इस दौरान अधिकतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी के मुताबिक न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री अधिक है। शाम साढ़े पांच बजे आर्द्रता का स्तर 71 प्रतिशत दर्ज किया गया।

रेलवे के अनुसार, दिल्ली और विभिन्न राज्यों में मौसम संबंधी परिस्थितियों के कारण दिल्ली आने वाली 22 ट्रेन एक से छह घंटे की देरी से चलीं।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार दिल्ली में शाम छह बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 331 रहा जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बेहद खराब’ तथा 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India Weather Update April 18: यूपी, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र सहित देश के 12 राज्यों में तूफान भरी आंधी और बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

Delhi Bad Weather: दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, बारिश के बीच खराब वेदर के चलते Air india और Indigo ने जारी की एडवाइजरी; यात्रियों को दी ये सलाह

Pune IAF Aircraft Incident: पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान की 'हार्ड लैंडिंग' के बाद रनवे बंद, इंडिगो, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की 80 से अधिक उड़ानें रद्द; यात्री परेशान

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी