देश की खबरें | पंजाब में मादक पदार्थ विरोधी अभियान के तहत अब तक 22 हजार तस्कर गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब में मादक पदार्थों के खिलाफ जारी राज्य-व्यापी अभियान के तहत अब तक 22 हजार से ज्यादा तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

चंडीगढ़, 18 जुलाई पंजाब में मादक पदार्थों के खिलाफ जारी राज्य-व्यापी अभियान के तहत अब तक 22 हजार से ज्यादा तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

'युद्ध नशियां विरुद्ध' अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने बृहस्पतिवार को 113 मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 1.5 किलोग्राम हेरोइन, 5 किलोग्राम अफीम और 31,237 नशीली गोलियां बरामद कीं।

इस हालिया गिरफ्तारी के बाद, 138 दिनों से जारी अभियान के तहत गिरफ्तारियों की संख्या 22,377 तक पहुंच गई है।

विशेष डीजीपी (कानून एवं व्यवस्था) अर्पित शुक्ला ने बताया कि 93 राजपत्रित अधिकारियों की निगरानी में 1300 से ज्यादा कर्मियों वाले 180 से अधिक पुलिस दलों ने बृहस्पतिवार को 433 ठिकानों पर छापे मारे।

शुक्ला ने बताया कि इस कार्रवाई के तहत राज्य भर में 81 प्राथमिकियां दर्ज की गईं। उन्होंने बताया कि पुलिस दलों ने इस दौरान 483 संदिग्ध व्यक्तियों को भी पकड़ा।

राज्य सरकार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कैबिनेट उप-समिति का गठन किया है जो मादक पदार्थों के विरुद्ध इस अभियान पर नजर रखेगी।

डीजीपी ने बताया कि राज्य सरकार ने राज्य से नशे के उन्मूलन के लिए तीन-आयामी रणनीति - प्रवर्तन, नशामुक्ति और रोकथाम (ईडीपी) - लागू की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान