विदेश की खबरें | गाजा में इजराइली सेना के हमले में 22 फलस्तीनी मारे गये
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. खान यूनिस स्थित नासेर अस्पताल ने बताया कि उसके यहां 11 लोगों के शव लाये गये जिन्हें दक्षिणी गाजा में इजराइली और अमेरिका समर्थित गाजा मानवीय कोष (जीएचएफ) से जुड़े सहायता स्थल से लौटते समय गोली मार दी गई थी।
खान यूनिस स्थित नासेर अस्पताल ने बताया कि उसके यहां 11 लोगों के शव लाये गये जिन्हें दक्षिणी गाजा में इजराइली और अमेरिका समर्थित गाजा मानवीय कोष (जीएचएफ) से जुड़े सहायता स्थल से लौटते समय गोली मार दी गई थी।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, उत्तरी गाजा में संयुक्त राष्ट्र सहायता गोदाम पर हमले में दस अन्य लोग मारे गए।
दक्षिणी गाजा में यह हमला खान यूनिस शहर में जीएचएफ स्थल से लगभग तीन किलोमीटर (1.8 मील) दूर हुआ।
यूसुफ महमूद मोखाइमर दर्जनों अन्य लोगों के साथ चल रहे थे, तभी उन्होंने देखा कि वाहनों और टैंकों में सवार सैनिक तेजी से उनकी ओर बढ़ रहे हैं।
उन्होंने बताया कि पहले तो सैनिकों ने चेतावनी के तौर पर हवा में गोलियां चलाईं, फिर भीड़ पर गोलियां चलाईं। उसने कहा, ‘‘ उन्होंने हम पर अंधाधुंध गोलियां चलायीं।’’
नासेर अस्पताल ने बताया कि दक्षिणी शहर रफाह में जीएचएफ हब के पास एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई।
इजराइली सेना ने कहा कि वह हमलों के बारे में जानकारी की समीक्षा कर रही है।
अतीत में, इजराइल सेना कह चुकी है कि वह उन लोगों पर चेतावनी के तौर पर गोली चलाती है जो संदिग्ध तरीके से आगे बढ़ते हैं या सैनिकों के बहुत करीब आते हैं, जिसमें सहायता एकत्र करना भी शामिल है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)