देश की खबरें | अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के 22 नए मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 22 नए मामले सामने आने के साथ ही केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9,826 हो गई।

पोर्ट ब्लेयर, दो फरवरी अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 22 नए मामले सामने आने के साथ ही केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9,826 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में अभी 335 लोग उपचाराधीन हैं और 9,362 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जिनमें से 62 लोग पिछले 24 घंटे में स्वस्थ हुए।

335 उपचाराधीन मामलों में से केवल छह मरीज अस्पताल में भर्ती हैं और 329 लोग घर में पृथक-वास में रह रहे हैं।

अधिकारी ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुई और मृतक संख्या 129 बनी हुई है।

केंद्र शासित प्रदेश में मंगलवार को कोविड-19 के 17 नए मामले सामने आए थे और 54 लोग स्वस्थ हुए थे।

केंद्र शासित प्रदेश में 6,85,244 से अधिक नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है और संक्रमण दर 1.43 प्रतिशत है।

अधिकारी ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में अभी तक 6,04,415 लोगों को कोविड-19 रोधी टीकों की खुराक दी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी