देश की खबरें | अरूणाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के 22 नए मामले, एक की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अरूणाचल प्रदेश में कम से कम 22 और लोगों में कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया है तथा एक और संक्रमित की मौत हो गई है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

ईटानगर, 22 दिसंबर अरूणाचल प्रदेश में कम से कम 22 और लोगों में कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया है तथा एक और संक्रमित की मौत हो गई है।

राज्य निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉ एल जाम्पा ने मंगलवार को बताया कि पूर्वोतर राज्य में कुल मामले 16,652 हो गए हैं जबकि मृतक संख्या 56 पहुंच गई है।

उन्होंने बताया कि नए मामलों में से 40 तवांग से आए हैं जबकि तीन राजधानी परिसर क्षेत्र के हैं।

अधिकारी ने बताया कि तीन को छोड़कर किसी भी नए मरीज में बीमारी के लक्षण नहीं थे।

उन्होंने बताया कि सोमवार को 19 और लोग संक्रमण से मुक्त हुए हैं। इसके बाद संक्रमण से उबरने वाले मरीजों की संख्या 16,369 पहुंच गई है।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में 227 मरीज संक्रमण का इलाज करा रहे हैं। राज्य में संक्रमण से मुक्त होने की दर 98.30 प्रतिशत है और मृत्यु दर 0.33 फीसदी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa 2nd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Live Score Update: हैमिल्टन में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Prediction: पहले टी20 में जीत से शुरुआत करना चाहेगी न्यूजीलैंड महिला, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

NZ W vs SA W, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: दूसरे टी20 में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें हैमिल्टन की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\