देश की खबरें | 22 जनवरी: उन्मादियों की भीड़ ने ग्राहम स्टेन्स, उनके दो बेटों को जिंदा जलाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. साल के पहले महीने का 22वां दिन इतिहास में एक दुखद घटना के साथ दर्ज है। ओडिशा के क्योंझर में 22 जनवरी 1999 को उत्पाती भीड़ ने ऑस्ट्रेलियाई मिशनरी ग्राहम स्टेन्स और उनके दो बेटों को जिंदा जला दिया था। इस घटना की धमक पूरी दुनिया में सुनाई दी।

नयी दिल्ली, 21 जनवरी साल के पहले महीने का 22वां दिन इतिहास में एक दुखद घटना के साथ दर्ज है। ओडिशा के क्योंझर में 22 जनवरी 1999 को उत्पाती भीड़ ने ऑस्ट्रेलियाई मिशनरी ग्राहम स्टेन्स और उनके दो बेटों को जिंदा जला दिया था। इस घटना की धमक पूरी दुनिया में सुनाई दी।

मनोहरपुर गांव में भीड़ ने स्टेन्स और उनके दो बेटों को उनकी गाड़ी पर पेट्रोल छिड़क कर जला डाला। स्टेन्स वहां करीब 30 वर्ष से कुष्ठ रोगियों के लिए काम कर रहे थे, लेकिन उनपर उस इलाके में धर्मांतरण कराने का आरोप भी लगा था।

देश दुनिया के इतिहास में 22 जनवरी की तारीख पर दर्ज देश दुनिया की कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:

1666 : दुनिया को ताजमहल के रूप में मोहब्बत का अजीम तोहफा देने वाले मुगल बादशाह शाहजहां का निधन।

1901 : महारानी विक्टोरिया का निधन। महारानी विक्टोरिया ने 1837 में ग्रेट ब्रिटेन और आयरलैण्ड की महारानी के रूप में सिंहासन संभाला और अपनी मृत्यु तक इस पद पर रहीं।

1973 : नाइजीरिया में जॉर्डन एयरलाइंस का विमान दुर्घटनाग्रस्त, करीब 200 लोगों की मौत।

1973 : अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने गर्भपात को कानूनी तौर पर मान्यता दे दी। इसे अपराध की श्रेणी से निकालते हुए अदालत ने इसे महिला की निजता का संवैधानिक अधिकार बताया।

1980: सोवियत संघ ने सरकार-विरोधी परमाणु वैज्ञानिक आन्द्रेई सखारोव को नजरबंद किया। नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित सखारोव ने एक अमेरिकी टेलीविजन चैनल को दिए साक्षात्कार में अफ़गानिस्तान से सोवियत सेनाएं वापस बुलाने की मांग की थी।

1996 : कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय की वेधशाला के वैज्ञानिकों ने पृथ्वी से तकरीबन 3,50,000 प्रकाश वर्ष की दूरी पर दो नये ग्रहों की खोज की।

1999: ऑस्ट्रेलियाई मिशनरी ग्राहम स्टेन्स और उनके दो बेटों को उन्मादियों की भीड़ ने जिंदा जलाकर मार डाला।

2001: पाकिस्तान ने देश में तालिबान के सभी कार्यालयों को बंद किया और आतंक के सरगना ओसामा बिन लादेन की संपतियों पर रोक लगा दी।

2009: फिल्म स्लमडॉग मिलेनियर को ऑस्कर पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया।

2009 : सरकार ने सार्वजनिक निजी भागीदारी पर आधारित तीन बंदरगाह परियोजनाओं को मंजूरी दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू