विदेश की खबरें | उत्तरी नाइजीरिया में खेल महोत्सव से लौट रहे 22 एथलीटों की सड़क दुर्घटना में मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. गवर्नर ने बताया कि बस में सवार एथलीट खेल महोत्सव में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

गवर्नर ने बताया कि बस में सवार एथलीट खेल महोत्सव में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे।

शनिवार को हुई इस दुर्घटना का कारण अब तक पता नहीं चल पाया है।

इन एथलीटों ने पिछले सप्ताह दक्षिणी राज्य ओगुन में नाइजीरियाई राष्ट्रीय खेल महोत्सव में भाग लिया था।

कानो के गवर्नर अब्बा कबीर यूसुफ ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि चालक ने बस पर से नियंत्रण खो दिया और 30 से अधिक यात्रियों को ले जा रही बस कानो-जारिया एक्सप्रेसवे पर चिरोमावा पुल से नीचे गिर गई।

दुर्घटना में जीवित बचे लोगों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया।

यूसुफ ने बताया कि कोच और खेल अधिकारियों के साथ बस में सवार एथलीट खेल महोत्सव में कानो का प्रतिनिधित्व कर रहे थे।

हर दो वर्ष में आयोजित होने वाले इस खेल महोत्सव में देश के 35 राज्यों के एथलीट भाग लेते हैं।

गवर्नर ने सोमवार को राज्य के लिए शोक दिवस घोषित किया है।

कानो के डिप्टी गवर्नर अमीनू ग्वारजो ने कहा कि दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को सहायता के रूप में एक मिलियन नाइरा (लगभग 630 अमेरिकी डॉलर) और खाद्य आपूर्ति दी जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड