देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण के 2197 नए मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण के 2197 नए मामले आए हैं। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 1,10,655 हो गई है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

रायपुर, 29 सितंबर छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण के 2197 नए मामले आए हैं। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 1,10,655 हो गई है।

राज्य में मंगलवार को 563 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई। इस बीच, राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित 14 लोगों की मौत हुई है।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: बिहार विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर RJD की कांग्रेस अपील, हठधर्मिता छोड़ें.

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि संक्रमण के 2197 मामले आए हैं। इनमें रायपुर जिले से 456, दुर्ग से 202, राजनांदगांव से 86, बालोद से 50, बेमेतरा से 29 मामले आए ।

कबीरधाम से 29, धमतरी से 81, बलौदाबाजार से 58, महासमुंद से 36, गरियाबंद से 36, बिलासपुर से 109, रायगढ़ से 193, कोरबा से 107, जांजगीर—चांपा से 180 मामले आए ।

यह भी पढ़े | Hathras Gangrape: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीड़िता को दी श्रद्धांजलि, दोषियों को फांसी देने की मांग की.

उन्होंने बताया कि मुंगेली से 44, सरगुजा से 98, कोरिया से 34, सूरजपुर से 35, बलरामपुर से 21, जशपुर से नौ, बस्तर से 44, कोंडागांव से 13, दंतेवाड़ा से 107, सुकमा से 69, कांकेर से 19, नारायणपुर से 19 तथा बीजापुर से 33 मामले आए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 1,10,655 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। राज्य में 78,514 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं। वर्तमान में 31,225 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में 916 लोगों की मौत हुई है।

राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 33,285 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 420 लोगों की मौत हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट