देश की खबरें | ठाणे में कोविड-19 के 2,193 नए मामले, 43 और लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में 2,193 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,74,987 हो गई।
ठाणे, चार मई महाराष्ट्र के ठाणे में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में 2,193 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,74,987 हो गई।
एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि ये नए मामले सोमवार को सामने आए।
उन्होंने बताया कि महामारी से 43 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 7,728 हो गई।
उन्होंने बताया कि जिले में कोविड-19 से मृत्यु दर 1.62 प्रतिशत है।
जिला प्रशासन ने स्वस्थ होने वाले और उपचाराधीन मरीजों के बारे में जानकारी मुहैया नहीं कराई है।
एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोस के पालघर जिले में कोविड-19 के मामले बढ़कर 89,781 हो गए जबकि मृतकों की संख्या 1,603 हो गई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
संबंधित खबरें
Greenstone Lobo Prediction: 2025–2029 में बदलने वाली है दुनिया, सोना, वॉर इकॉनमी और AI पर बड़ा संकेत, लोगों के बीच चर्चा तेज
PM Modi ने Anutin Charnvirakul को थाईलैंड का प्रधानमंत्री चुने जाने पर दी बधाई, रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने पर दिया जोर
Abhishek Sharma New Milestone: आईपीएल के आगामी सीजन में अभिषेक शर्मा बना सकते हैं खास रिकॉर्ड, इस दिग्गज क्लब में करेंगे एंट्री
Dhurandhar 2 Box Office Day 1: रणवीर सिंह की फिल्म ने रचा इतिहास, पहले दिन 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली बनी पहली 'A' सर्टिफाइड फिल्म
\