देश में सबसे अधिक केरल में 218 व्यक्ति कोविड-19 से ठीक हुए: विजयन

इस व्यक्ति को यह संक्रमण एक व्यक्ति के सम्पर्क में आने से हुआ।

जमात

तिरुवनंतपुरम, 15 अप्रैल केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा कि राज्य में कोविड-19 से संक्रमित पाये गए कम से कम 218 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी मिल चुकी है और यह संख्या देश में सबसे अधिक है। विजयन ने कहा कि बुधवार को राज्य में इस वायरस से संक्रमण का सिर्फ एक मामला सामने आया।

इस व्यक्ति को यह संक्रमण एक व्यक्ति के सम्पर्क में आने से हुआ।

विजयन ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘केरल में कोविड-19 के ऐसे सबसे अधिक मामले हैं जो इलाज के बाद ठीक हुए हैं।"

      उन्होंने कहा कि हालांकि, इस महामारी के खिलाफ सख्ती जारी रखने की आवश्यकता है।

      उन्होंने कहा कि उपचार के बाद सात लोगों को बुधवार को छुट्टी दी गई। इनमें से कासरगोड में चार, कोझीकोड में दो और कोल्लम में एक व्यक्ति को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई।

      केरल में कोविड-19 के अब तक 387 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 167 अभी भी संक्रमित हैं। कोविड-19 के दो मरीजों की मृत्यु हुई है।

      कम से कम, 97,000 लोग निगरानी में हैं जबकि 522 अस्पतालों में हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज