देश की खबरें | दिल्ली में इस साल डेंगू के 211 मामले, बीते एक हफ्ते में 53 मरीज मिले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में बीते एक हफ्ते में डेंगू के 50 से अधिक मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके बाद इस साल, मच्छर के काटने से होने वाले इस रोग के कुल मामले 210 के पार चले गए हैं। नगर निकाय की सोमवार को जारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

नयी दिल्ली, 20 सितंबर दिल्ली में बीते एक हफ्ते में डेंगू के 50 से अधिक मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके बाद इस साल, मच्छर के काटने से होने वाले इस रोग के कुल मामले 210 के पार चले गए हैं। नगर निकाय की सोमवार को जारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

रिपोर्ट के मुताबिक, इस महीने 18 सितंबर तक डेंगू के 87 मामलों की पुष्टि हुई जो कुल मामलों का 41 फीसदी है।

इस साल डेंगू के मामले एक जनवरी से 18 सितंबर के बीच, 2019 के बाद सबसे ज्यादा है। 2019 में इस अवधि में 217 मरीजों की पुष्टि हुई थी।

नगर निगमों की पिछले हफ्ते जारी रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल 11 सितंबर तक डेंगू के 158 मामले दर्ज किए गए थे। एक हफ्ते में 53 नए मामले दर्ज किए गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, अगस्त महीने में 72 मामले आए थे।

डेंगू के मच्छर का लार्वा साफ और ठहरे हुए पानी में पनपता है, जबकि मलेरिया के मच्छर का लार्वा गंदे पानी में पनपता है। मच्छर जनित बीमारी के मामले आम तौर पर जुलाई से नवंबर के बीच सामने आते हैं लेकिन यह मामले मध्य दिसंबर तक भी आ सकते हैं।

सोमवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल 18 सितंबर तक डेंगू के कम से कम 211 मामले सामने आए हैं।

उसमें कहा गया है कि जनवरी में डेंगू का कोई मामला नहीं आया जबकि फरवरी में दो , मार्च में पांच, अप्रैल में 10 और मई में 12, जून में सात और जुलाई में 16 मामले आए हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, डेंगू से अब तक किसी की मौत नहीं हुई है।

नगर निकाय की रिपोर्ट के मुताबिक, 18 सितंबर तक मलेरिया के 86 और चिकुनगुनिया के 44 मामलों की पुष्टि हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज