देश की खबरें | बागपत में भंडारे में खिचड़ी खाने से बच्‍चे समेत 21 लोग बीमार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बागपत जिले में भंडारे में खिचड़ी खाने से कम से कम 21 लोग बीमार पड़े गये जिनमें बच्‍चे भी शामिल हैं। एक प्रशासनिक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

बागपत (उप्र), 27 मार्च बागपत जिले में भंडारे में खिचड़ी खाने से कम से कम 21 लोग बीमार पड़े गये जिनमें बच्‍चे भी शामिल हैं। एक प्रशासनिक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

सूचना पर बागपत के जिलाधिकारी (डीएम) और पुलिस अधीक्षक (एसपी) सहित आलाधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे, जहां पीड़ितों को भर्ती कराया गया है।

बागपत के जिलाधिकारी (डीएम) राजकमल यादव ने बताया कि घटना रविवार शाम को बागपत थाना क्षेत्र के फैजपुर निनाना में हुई।

उन्होंने कहा कि भंडारे में खिचड़ी खाने से बीमार पड़े बच्चे समेत 21 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनकी हालत स्थिर है। इन सभी लोगों को उल्टी- दस्त की शिकायत हुई थी।

उन्होंने बताया कि पीड़ितों के उपचार लिए चिकित्सकों की टीम जुटी हुई है और विशेष रूप से बाल रोग विशेषज्ञ बच्चों का उपचार कर रहे हैं।

डीएम ने कहा कि गांव में मुनादी करा दी गई है कि अगर विषाक्त भोजन के सेवन से किसी की भी तबीयत खराब होती है, तो उसे अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू