देश की खबरें | राजस्थान के बारां जिले में ट्रैक्टर ट्रॉली - बस की टक्कर में 21 यात्री घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को सुबह करीब साढ़े पांच बजे गलत दिशा से आ रही एक ट्रैक्टर ट्रॉली से बस टकरा गयी। बस गुजरात के राजकोट से उत्तर प्रदेश के कानपुर जा रही थी। ट्रॉली पर सरसों लदा था।

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को सुबह करीब साढ़े पांच बजे गलत दिशा से आ रही एक ट्रैक्टर ट्रॉली से बस टकरा गयी। बस गुजरात के राजकोट से उत्तर प्रदेश के कानपुर जा रही थी। ट्रॉली पर सरसों लदा था।

बारां के सहायक पुलिस अधीक्षक विजय स्वर्णकार ने कहा, ‘‘ राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर टक्कर से बचने की कोशिश के दौरान बस ट्रैक्टर के अगले हिस्से से जा भिड़ी और मार्ग विभाजक पर चढने के बाद पलट गयी।’’

उन्होंने बताया कि क्रेन की मदद से तत्काल बस को हटाया गया और उसमें फंसे चार साल के बच्चे को सुरक्षित निकाला गया।

सहायक पुलिस अधीक्षक के अनुसार घायल यात्रियों का बारां के जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है और किसी की भी हालत गंभीर नहीं है।

पुलिस के मुताबिक, बारां के जिलाधिकारी नरेंद्र गुप्ता ने घायलों के उपचार का निरीक्षण किया। बाद में राजमार्ग को यातायात के लिए खोल दिया गया।

स्वर्णकार के अनुसार हादसे के बाद बस चालक मौके से भाग गया और ट्रैक्टर ट्रॉली भी घटनास्थल पर नहीं मिली, उन्हें ढूढा जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड