देश की खबरें | 21 जनवरी : पूर्वोत्तर राज्यों मणिपुर, मेघालय, त्रिपुरा का स्थापना दिवस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इतिहास में 21 जनवरी की तारीख बहुत सी घटनाओं के साथ दर्ज है। भारत के संघीय इतिहास में इस दिन का महत्व इसलिए भी है क्योंकि इस दिन मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा के रूप में तीन राज्यों का उदय हुआ।

नयी दिल्ली, 21 जनवरी इतिहास में 21 जनवरी की तारीख बहुत सी घटनाओं के साथ दर्ज है। भारत के संघीय इतिहास में इस दिन का महत्व इसलिए भी है क्योंकि इस दिन मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा के रूप में तीन राज्यों का उदय हुआ।

पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा को अलग राज्य बने आज पूरे 49 बरस हो गए हैं। पूर्वोत्तर क्षेत्र (पुनर्गठन) अधिनियम 1971 के तहत मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा को 21 जनवरी 1972 को अलग राज्य का दर्जा दिया गया था।

देश दुनिया के इतिहास में आज की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1924 : ब्रिटेन में पहली बार लेबर पार्टी की सरकार बनी। पार्टी के नेता रैक्जे मैक्डोनाल्ड देश के प्रधानमंत्री बने।

1924 : बोलशेविक क्रांति का नेतृत्व करने वाले और 1917 से 1924 के बीच सोवियत संघ के पहले प्रमुख व्लादिमीर लेनिन का निधन।

1945 : महान क्रांतिकारी रास बिहारी बोस का जापान के तोक्यों में निधन।

1950 : तपेदिक से तीन साल की लम्बी लडाई के बाद अंग्रेजी के चर्चित लेखक जॉर्ज ऑरवेल की मृत्यु।

1958 : कॉपीराइट कानून प्रभाव में आया।

1961 : क्वीन एलिजाबेथ और ड्यूक ऑफ एडिनबरा नयी दिल्ली पहुंचे।

1963 : हिंदी साहित्य के जाने माने उपन्यासकार, कहानीकार, संपादक और पत्रकार शिवपूजन सहाय का निधन।

1972 - मणिपुर और त्रिपुरा राज्य की स्थापना।

1976 : फ्रांस और ब्रिटेन के आर्थिक सहयोग से निर्मित सुपरसोनिक गति वाले वाणिज्यिक विमान कांकर्ड ने नियमित सेवा शुरू की। इसके बाद दुनिया में तेज रफ्तार विमानों के निर्माण की होड़ लग गई।

1983 : प्रथम भारतीय एडमिरल आर डी कटारी का निधन।

1996 - स्वायत्त फलस्तीन के पहले ऐतिहासिक आम चुनाव में फलस्तीनी मुक्ति संगठन के नेता यासर अराफात 85 प्रतिशत मत प्राप्त कर निर्वाचित।

1996 : इंडोनेशिया के सुमात्रा तट के पास यात्रियों से भरी नाव डूबने से लगभग 340 लोगों की मौत।

2008 : भारत ने इस्राइल के एक जासूसी सेटेलाइट का प्रक्षेपण कर उसे पोलर आर्बिट में सफलतापूर्वक स्थापित किया।

2009 : कर्नाटक के बीदर में वायुसेना के प्रशिक्षण विमान सूर्यकिरण के दुघर्टनाग्रस्त होने से एक पायलट की मौत।

एकता एकता

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू