देश की खबरें | उत्तराखंड में सल्ट विधानसभा सीट पर उपचुनाव में पूर्वाह्न 11 बजे तक 21.47 प्रतिशत मतदान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले की सल्ट विधानसभा सीट पर शनिवार को हो रहे उपचुनाव में पूर्वाह्न 11 बजे तक 21.47 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

देहरादून, 17 अप्रैल उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले की सल्ट विधानसभा सीट पर शनिवार को हो रहे उपचुनाव में पूर्वाह्न 11 बजे तक 21.47 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अल्मोड़ा के जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कहा कि मतदान के शुरुआती चार घंटों में कुल 21.47 प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर चुके थे।

उन्होंने कहा कि इस सीट पर मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम पांच बजे तक चलेगा।

भदौरिया ने कहा कि शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित कराने के लिये सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किये गए हैं।

भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह जीना के पिछले साल नवंबर में कोविड-19 से निधन के कारण सल्ट विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है।

इस सीट पर भाजपा ने जीना के बड़े भाई महेश को टिकट दिया है, वहीं कांग्रेस ने गंगा पंचोली को चुनाव मैदान में उतारा है।

सल्ट विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए 95,241 मतदाता मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे, जिनमें से 48,682 पुरुष और 46,559 महिलाएं हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? क्राइस्टचर्च में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट