देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर के पुंछ और राजौरी में आतंकवाद निरोधक अभियान का 20वां दिन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के पुंछ और राजौरी जिले के जंगलों में छिपे आतंकवादियों की धर पकड़ के लिए सुरक्षाबलों की ओर से चलाया जा रहा व्यापक तलाश अभियान शनिवार को 20वें दिन भी जारी रहा। अधिकारियों ने कहा कि यह बीते कई वर्षों में सबसे लंबे समय तक चलने वाला अभियान है। इस अभियान के दौरान अब तक दो अलग-अलग हमलों में नौ सैनिक शहीद हो चुके हैं।

जम्मू, 30 अक्टूबर जम्मू-कश्मीर के पुंछ और राजौरी जिले के जंगलों में छिपे आतंकवादियों की धर पकड़ के लिए सुरक्षाबलों की ओर से चलाया जा रहा व्यापक तलाश अभियान शनिवार को 20वें दिन भी जारी रहा। अधिकारियों ने कहा कि यह बीते कई वर्षों में सबसे लंबे समय तक चलने वाला अभियान है। इस अभियान के दौरान अब तक दो अलग-अलग हमलों में नौ सैनिक शहीद हो चुके हैं।

अधिकारियों के मुताबिक मेंढर के भट्टी दरियां के साथ राजौरी जिले के थानामंडी और पुंछ के सुरनकोट के समीप के जंगलों में आतंकवादियों की धर पकड़ के लिए बड़े पैमाने पर चलाया जा रहा तलाश अभियान 11 अक्टूबर को शुरू हुआ था। अभियान शनिवार को 20वें दिन भी जारी रहा।

सुरक्षाबलों के इस अभियान के सिलसिले में पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर जम्मू की कोट भलवल सेंट्रल जेल से मेंढर ले जाया जा रहा एक पाकिस्तानी आतंकवादी 24 अक्टूबर को मुठभेड़ में मारा गया था। आतंकवादियों को छिपाने के लिए एक ठिकाने की पहचान करने के लिए उसके साथ आए सुरक्षा बलों पर आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी थी, जिसके बाद हुई मुठभेड़ में वह मारा गया था।

इससे पहले, 11 अक्टूबर और 14 अक्टूबर को सुरनकोट और मेंढर में अलग-अलग घटनाओं में नौ सैन्यकर्मियों की मौत हो चुकी है।

सेना के एक अधिकारी ने कहा कि छिपे हुए आतंकवादियों के बारे में अब तक कुछ भी पता नहीं चल सका है। आतंकवादी खोज दलों के साथ सीधे संपर्क से बच रहे हैं और घने पत्ते, प्राकृतिक गुफाओं और कठिन इलाके का लाभ उठाकर भाग रहे हैं।

सेना के अधिकारी ने कहा कि पूरे जंगल क्षेत्र को कड़ी सुरक्षा घेरे में रखा गया है और आतंकवादियों का सफाया करने के लिए अभियान जारी है।

अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षाबलों के अभियान के दौरान सूखी घास में आग लगने के बाद कुछ स्थानों पर जंगल के अंदर से धुंआ उठता देखा गया। हालांकि खोजी दलों ने आग पर काबू पा लिया है।

इस बीच, एहतियातन जम्मू-राजौरी राजमार्ग के साथ मेंढर में भीम्बर गली और जेरा वाली गली के बीच शनिवार को 15वें दिन भी यातायात बाधित रहा।

अधिकारियों ने कहा कि दो महिलाओं सहित 12 से अधिक लोगों को तब पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया, जब यह पता चला कि ये लोग कथित तौर पर आतंकवादियों को सहायता प्रदान कर रहे थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड