देश की खबरें | मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमण के 2091 नए मामले आए, नौ और की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 2091 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही प्रदेश में अबतक कोविड-19 की चपेट में आने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 2,84,265 तक पहुंच गयी।

भोपाल, 26 मार्च मध्यप्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 2091 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही प्रदेश में अबतक कोविड-19 की चपेट में आने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 2,84,265 तक पहुंच गयी।

राज्य में पिछले 24 घंटों में संक्रमण से नौ और मरीजों की मौत हुई है जिन्हें मिलाकार प्रदेश में अब तक इस बीमारी में कुल 3,937 लोगों की जान गयी है।

यह जानकारी मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने दी।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में शुक्रवार को कोविड-19 के सबसे अधिक 612 नए मामले इंदौर में आए जबकि भोपाल और जबलपुर में क्रमश: 425 व 156 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुयी।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में कुल 2,84,265 संक्रमितों में से अब तक 2,68,290 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं और 12,038 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

उन्होंने कहा कि शुक्रवार को 1048 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में फिन एलन की आई आंधी, दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर न्यूजीलैंड ने फाइनल में बनाई अपनी जगह; यहां देखें SA बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Stats And Preview: दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 170 रनों का टारगेट, मार्को जानसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़: क्या सीएम नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा? राज्यसभा जाने की अटकलों से हलचल तेज

\