देश की खबरें | कर्नाटक में कोविड-19 के 20628 नये मामले, 492 और मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक में शनिवार को कोविड-19 के 20,628 नये मामले सामने आये और 492 और मरीजों की संक्रमण से मौत हो गई जिससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 25.67 लाख और मृतक संख्या बढ़कर 28,298 हो गई। वहीं बेंगलुरु शहर में कोविड-19 के पांच हजार से कम नये मामले सामने आये।

Corona

बेंगलुरु, 29 मई कर्नाटक में शनिवार को कोविड-19 के 20,628 नये मामले सामने आये और 492 और मरीजों की संक्रमण से मौत हो गई जिससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 25.67 लाख और मृतक संख्या बढ़कर 28,298 हो गई। वहीं बेंगलुरु शहर में कोविड-19 के पांच हजार से कम नये मामले सामने आये।

स्वास्थ्य विभाग की एक बुलेटिन के अनुसार दिन के दौरान राज्य में 42,444 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी भी दी गई। राज्य में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या कोविड-19 के नये मामलों से अधिक है।

राज्य में अभी तक सामने आये 25,67,449 मामलों में से 28,298 मौतें और अभी तक ठीक हुए 21,89,064 मरीज शामिल हैं।

राज्य में सामने आये कोविड-19 के 20,628 नये मामलों में से 4,889 मामले बेंगलुरु शहर से हैं जबकि 21,126 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई। वहीं 278 मरीजों की मौत हो गई।

राज्य में उपचाराधीन मामलों की संख्या 3,50,066 है।

वहीं हैदराबाद से प्राप्त खबर के अनुसार तेलंगाना में शनिवार को कोविड-19 के 2,982 नये मामले सामने आये जिससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 5.74 लाख से अधिक हो गई। वहीं 21 और मरीजों की संक्रमण से मौत हो जाने से राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 3,247 हो गई।

बुलेटिन के अनुसार इस बीच राज्य में 3,837 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए जिससे अभी तक ठीक हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 5,33,862 हो गई। वहीं राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 36,917 है।

वहीं श्रीनगर से प्राप्त खबर के अनुसार जम्मू कश्मीर में शनिवार को कोविड-19 के 2,253 नये मामले सामने आये जिससे केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2,86,684 हो गई। वहीं पिछले 24 घंटे में 46 और मरीजों की संक्रमण से मौत हो जाने से केंद्र शासित प्रदेश में मृतक संख्या बढ़कर 3,841 हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि जम्मू कश्मीर में उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 39,255 हो गई जबकि अभी तक 2,43,588 मरीज ठीक हो चुके हैं।

वहीं चेन्नई से प्राप्त खबर के अनुसार तमिलनाडु में शनिवार को कोविड-19 के 30,016 नये मामले सामने आये जिससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 20,39,716 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटे में 486 मरीजों की संक्रमण से मौत हो गई जिससे राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 23,261 हो गई।

मेडिकल बुलेटिन के अनुसार 31, 759 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई जिससे अभी तक ठीक हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 17,06,298 हो गई। राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 3,10,157 है।

इस बीच इंफाल से प्राप्त खबर के अनुसार मणिपुर में शनिवार को कोविड-19 के एक दिन में सबसे अधिक 1,007 नये मामले सामने आये जिससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 48,850 हो गई।

राज्य के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 15 और मरीजों की संक्रमण से मौत हो जाने से राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 776 हो गई।

अधिकारी के अनुसार राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 8,030 हो गई है। शुक्रवार से कम से कम 564 और मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है जिससे राज्य में अभी तक ठीक हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 40,044 हो गई।

.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी