देश की खबरें | ओडिशा में कोविड-19 के 203 नए मामले, एक मरीज की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा में सोमवार को 31 बच्चों सहित 203 और मरीजों में कोविड-19 की पुष्टि होने के बाद से राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 13,25,264 हो गई। एक स्वास्थ्य बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

भुवनेश्वर, 22 अगस्त ओडिशा में सोमवार को 31 बच्चों सहित 203 और मरीजों में कोविड-19 की पुष्टि होने के बाद से राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 13,25,264 हो गई। एक स्वास्थ्य बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

बुलेटिन के मुताबिक, सुंदरगढ़ जिले में 70-वर्षीय एक व्यक्ति के दम तोड़ने के बाद, महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 9,164 हो गई। वहीं, अब तक कुल 53 मरीजों की मौत अन्य बीमारियों के कारण हुई है।

ओडिशा में रविवार को कोविड-19 के 287 मामले सामने आए थे और एक मरीज की मौत हुई थी।

बुलेटिन के अनुसार, राज्य में अभी कोविड-19 के 2,368 उपचाराधीन मरीज हैं, जबकि पिछले 24 घंटों में 319 मरीज इस बीमारी से ठीक हुए हैं। अब तक कुल 13,13,679 मरीज स्वस्थ हो गए हैं।

बुलेटिन में कहा गया है कि राज्य में दैनिक संक्रमण दर 1.39 प्रतिशत दर्ज की गई है।

ओडिशा में बीते 24 घंटे में 14,634 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India 4th T20I Toss Winner Prediction: ऑकलैंड में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

India vs New Zealand 4th T20I Match Key Players To Watch Out: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच आज होगी रोमांचक टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

India vs New Zealand 4th T20I Match Dream11 Prediction: ऑकलैंड में आज टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होगी रोमांचक टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी इलेवन टीम

Team India vs New Zealand T20I Stats At Eden Park: ऑकलैंड के ईडन पार्क में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी