देश की खबरें | मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,019 नए मामले, 36 लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,019 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 1,32,107 पर पहुंच गयी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भोपाल, दो अक्टूबर मध्यप्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,019 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 1,32,107 पर पहुंच गयी।

राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से 36 और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 2,372 हो गयी है।

यह भी पढ़े | Assam Floods: असम में बाढ़ से एक और की मौत, 2.42 लाख लोग अभी भी प्रभावित.

मध्य प्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया, ‘‘पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से इंदौर में छह, भोपाल में पांच, जबलपुर, सिंगरौली एवं शहडोल में तीन-तीन, सीहोर में दो और खरगोन, मुरैना, सागर, नरसिंहपुर, शिवपुरी, रतलाम, दमोह, विदिशा, मंदसौर, देवास, झाबुआ, छिंदवाड़ा, छतरपुर, एवं बालाघाट में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।’’

उन्होंने बताया, ‘‘राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 578 मौतें इंदौर में हुई हैं, जबकि भोपाल में 399, उज्जैन में 94, सागर में 101, जबलपुर में 154 एवं ग्वालियर में 131 लोगों की मौत हुई हैं। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।’’

यह भी पढ़े | Madhya Pradesh By-polls 2020: बीएसपी ने जारी की 10 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, कांग्रेस से BSP में शामिल महेंद्र सिंह बौद्ध को भांडेर से मिला टिकट.

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में शुक्रवार को कोविड-19 के सबसे अधिक 495 नये मामले इंदौर जिले में आये हैं, जबकि भोपाल में 242, ग्वालियर में 97, होशंगाबाद में 93, नरसिंहपुर में 45, शिवपुरी में 47 एवं जबलपुर में 172 नये मामले आये।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 1,32,107 मरीजों में से अब तक 1,09,611 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं और 20,124 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

उन्होंने कहा कि शुक्रवार को 2,332 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

दिमो

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट