जरुरी जानकारी | अब भी 6,181 करोड़ रुपये मूल्य के 2000 रुपये के नोट प्रचलन में: आरबीआई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के 2000 रुपये के नोट बंद करने के दो साल बाद भी इसके 6,181 करोड़ रुपये मूल्य के नोट अब भी प्रचलन में हैं। सोमवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी मिली।

मुंबई, दो जून भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के 2000 रुपये के नोट बंद करने के दो साल बाद भी इसके 6,181 करोड़ रुपये मूल्य के नोट अब भी प्रचलन में हैं। सोमवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी मिली।

ये 2000 रुपये के नोट अब भी वैध मुद्रा हैं।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने 2000 रुपये के बैंक नोट को प्रचलन से वापस लेने की 19 मई 2023 को घोषणा की थी।

आरबीआई ने बयान में कहा, 19 मई 2023 को कारोबार बंद होने पर 2000 रुपये के प्रचलन में रहे नोट का कुल मूल्य 3.56 लाख करोड़ रुपये था जो 31 मई 2025 को कारोबार बंद होने पर घटकर 6,181 करोड़ रुपये रह गया।

केंद्रीय बैंक ने कहा, ‘‘ इस प्रकार 19 मई 2023 तक प्रचलन में रहे 2000 रुपये के 98.26 प्रतिशत बैंक नोट वापस आ चुके हैं।’’

इन बैंक नोट को जमा करने और/या बदलने की सुविधा सात अक्टूबर 2023 तक सभी बैंक शाखाओं में उपलब्ध थी। अब केवल भारतीय रिजर्व बैंक के 19 निर्गम कार्यालयों में यह सुविधा उपलब्ध है।

आरबीआई के निर्गम कार्यालय नौ अक्टूबर 2023 से लोगों तथा संस्थाओं से उनके बैंक खातों में जमा करने के लिए 2000 रुपये के बैंक नोट स्वीकार कर रहे हैं।

इसके अलावा, लोग देश के किसी भी डाकघर से भारतीय डाक के जरिये 2000 रुपये के नोट को अपने बैंक खातों में जमा कराने के लिए किसी भी आरबीआई कार्यालय में भेज सकते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड