देश की खबरें | ठाणे में 13 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म करने के जुर्म में एक व्यक्ति को 20 साल का सश्रम कारावास

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले की एक विशेष अदालत ने 2021 में पड़ोस में रहने वाली 13 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म करने के जुर्म में एक व्यक्ति को 20 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है।

ठाणे, चार अप्रैल महाराष्ट्र के ठाणे जिले की एक विशेष अदालत ने 2021 में पड़ोस में रहने वाली 13 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म करने के जुर्म में एक व्यक्ति को 20 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है।

विशेष न्यायाधीश डी एस देशमुख ने बृहस्पतिवार को कलवा निवासी आरोपी को भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत दोषी ठहराया।

न्यायाधीश देशमुख ने दोषी को 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई तथा उस पर 20,000 रुपये का जुर्माना लगाया।

विशेष लोक अभियोजक रेखा हिवराले ने अदालत को बताया कि 17 अगस्त 2021 की दोपहर किशोरी अपने घर के बाहर खेल रही थी, तभी दोषी व्यक्ति उसे उसका मुंह बंद करके अपने घर में खींच ले गया और वहां उससे दुष्कर्म किया।

मुकदमे के दौरान किशोरी और उसकी मां सहित अभियोजन पक्ष के आठ गवाहों से पूछताछ की गई।

हिवराले ने कहा कि न्यायाधीश ने निर्देश दिया है कि जुर्माने की राशि वसूल होने पर उसे किशोरी को मुआवजे के रूप में दिया जाए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 30वें मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस से होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Tamil Nadu Explosion: विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत, कई घायल (Watch Videos)

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड