देश की खबरें | ठाणे में एक आवासीय परिसर की दीवार ढहने से 20 दुपहिया वाहन क्षतिग्रस्त
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे शहर में मंगलवार की सुबह एक आवासीय परिसर की दीवार गिरने से कम से कम 20 दुपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
ठाणे (महाराष्ट्र), 24 सितंबर महाराष्ट्र के ठाणे शहर में मंगलवार की सुबह एक आवासीय परिसर की दीवार गिरने से कम से कम 20 दुपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
ठाणे महानगरपालिका के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासिन तडवी ने बताया कि शिवाई नगर में तड़के करीब चार बजे हुई घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।
शहर में पिछले 24 घंटे में भारी बारिश हुई है।
तडवी ने बताया कि आवासीय परिसर की दीवार का एक हिस्सा उसके किनारे खड़े वाहनों पर गिर गया और कम से कम 20 दुपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
सूचना मिलने के बाद स्थानीय दमकल कर्मी और क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के सदस्य घटनास्थल पर पहुंचे और मलबा हटाया गया।
अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा के तौर पर दीवार के आसपास के इलाके की भी घेराबंदी कर दी गयी है।
एक अन्य घटना में, सिद्धेश्वर तालाब इलाके में कटहल का एक विशाल पेड़ एक गोदाम पर गिर गया जिससे उसकी छत क्षतिग्रस्त हो गयी।
तडवी ने बताया कि सुबह करीब सात बजे हुई इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।
उन्होंने बताया कि शहर में सुबह साढ़े आठ बजे तक 24 घंटे के दौरान 84.57 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)