देश की खबरें | नोएडा में कोरोना संक्रमण के 20 नए मरीज, एक की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जनपद गौतम बुद्ध नगर में कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से एक मरीज की मंगलवार को उपचार के दौरान मौत हो गई है। साथ ही आज जनपद में कोविड-19 से संक्रमित  20 नए मरीज मिले ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नोएडा, पांच जनवरी जनपद गौतम बुद्ध नगर में कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से एक मरीज की मंगलवार को उपचार के दौरान मौत हो गई है। साथ ही आज जनपद में कोविड-19 से संक्रमित  20 नए मरीज मिले ।

जनपद में कोविड-19 के संक्रमण की वजह से अब तक 91 लोगों की मौत हो चुकी है।

जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि मंगलवार को कोविड-19 के संक्रमण की वजह से उपचार के दौरान एक मरीज की मौत हो गई है।

उन्होंने बताया कि मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमित 20 मरीज पाए गए हैं। साथ ही 30 मरीज उपचार के दौरान ठीक होकर 24 घंटे के अंदर अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं।

उन्होंने बताया कि यहां के विभिन्न अस्पतालों में 327 मरीजों का उपचार चल रहा है। जिला निगरानी अधिकारी ने बताया कि अब तक जनपद में 24,635 मरीज उपचार के दौरान ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं, जबकि 25,053 मरीज अब तक जिले में कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि जनपद में अब तक कोविड-19 के संक्रमण की वजह से 90 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि 6,34,489 लोगों का अब तक सैंपल कोविड-19 के टेस्ट के लिए लिया गया है।

उन्होंने बताया कि जो लोग आज कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं, उन्हें यहां के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कर उनका उपचार शुरू कर दिया गया है।

सं

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट