ओडिशा में संक्रमण के 20 नए मामले

अधिकारी ने बताया कि इन नए मामलों के सामने आने के बाद राज्य में कुल संक्रमित लोगों की संख्या 205 तक पहुंच गई है।

जमात

भुवनेश्वर, सात मई ओडिशा में बृहस्पतिवार को एक दिन में ‘कोविड-19 के सबसे ज्यादा’ 20 नए मामले सामने आए है। ये सभी लोग हाल ही में सूरत से लौटे थे।

अधिकारी ने बताया कि इन नए मामलों के सामने आने के बाद राज्य में कुल संक्रमित लोगों की संख्या 205 तक पहुंच गई है।

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि 20 नए मरीजों में से 17 गंजम जिले से और तीन मयूरभंज जिले से है। कोरोना वायरस संक्रमण के मामले में मयूरभंज नया जिला है, जहां संक्रमण के मामले सामने आए हैं।

अधिकारी ने बताया, ‘‘ ये सभी लोग सूरत से लौटे थे और एक केंद्र में पृथक रखे गए थे।’’

राज्य में 142 लोगों का उपचार चल रहा है। वहीं 61 लोग स्वस्थ हो चुके हैं तथा भुवनेश्वर के दो लोगों की मौत हो चुकी है।

अधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार ने बुधवार को 3,060 नमूनों की जांच की। राज्य में अब तक 50,514 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

जाजपुर जिले में सबसे ज्यादा 55 मामले हैं। इसके बाद खुर्दा जिले के भुवनेश्वर में 47, बालासोर में 25, भद्रक और गंजम में 21-21 और सुंदरगढ़ में 12 मामले हैं। जगतसिंगपुर जिले में चार तथा मयूरभंज और केंद्रपारा जिले में तीन-तीन मामले हैं। कटक, झारसुगुडा, बोलानगिर, क्योनझार और कालाहांडी में दो-दो तथा पुरी, ढेनकनाल, देवगढ़ और कोरापुट जिले में एक-एक मामले सामने आए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान