देश की खबरें | उत्तर प्रदेश में कोविड से और 20 लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में बृहस्पतिवार को कोविड-19 से 20 लोगों की मौत होने के साथ ही राज्य में महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 23,125 हो गई है।

लखनऊ, 27 जनवरी उत्तर प्रदेश में बृहस्पतिवार को कोविड-19 से 20 लोगों की मौत होने के साथ ही राज्य में महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 23,125 हो गई है।

सरकार द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, राज्य में संक्रमण के 8,901 नये मामले सामने आए हैं। प्रदेश में फिलहाल कोविड के 72,393 मरीजों का इलाज चल रहा है।

बुलेटिन के अनुसार, पिछले चौबीस घंटों में लखनऊ में सबसे अधिक 1,491 नए मामले सामने आए हैं, इसके अलावा गाजियाबाद से 563, गौतमबुद्ध नगर से 506, मेरठ से 291 और वाराणसी से 237 मामले सामने आए हैं।

प्रदेश में गौतमबुद्ध नगर, बिजनौर, हापुड़, वाराणसी और गोरखपुर में संक्रमण से दो-दो लोगों की मौत हुई है।

बुलेटिन के अनुसार, 16,786 लोगों के स्वस्थ होने के साथ ही संक्रमण मुक्त होने वालों की संख्या राज्य में बढ़कर 18,93,577 हो गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट