दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण से 20 लोगों की मौत, मरने वालों की संख्या 100 के पार

अधिकारियों के अनुसार दिल्ली में बुधवार को संक्रमण के 359 नए मामले सामने आए हैं और जिससे प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,998 हो गई।

जमात

नयी दिल्ली, 13 मई राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण से 20 और लोगों की मौत के बाद इस महामारी से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 106 हो गया। सरकारी अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार दिल्ली में बुधवार को संक्रमण के 359 नए मामले सामने आए हैं और जिससे प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,998 हो गई।

बुधवार को जारी एक बुलेटिन में दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि मौत के 20 मामले जो सामने आए हैं वे कोविड-19 समिति के ऑडिट और अस्पतालों से प्राप्त केस दस्तावेज के अनुसार अप्रैल से मई के बीच के हैं।

हालांकि इसमें एक नोट भी लिखा है कि दर्ज आंकड़े अतिरिक्त जानकारी प्राप्त होने पर बदल भी सकते हैं।

राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 7,639 थी और 86 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी थी।

बुलेटिन के अनुसार अब तक कल 86 रोगियों की मौत कोविड-19 के लिये समर्पित अस्पतालों में हुईं। इनमें से सबसे अधिक 41 लोगों की मौत राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल में हुई।

बुलेटिन में कहा गया है कि आरएमएल के बाद एलएनजेपी अस्पताल में 19, अपोलो अस्पताल में 8, सर गंगाराम कोलमेट अस्पताल में पांच, साकेत के मैक्स अस्पताल में पांच, सफदरजंग अस्पताल में चार, एम्स (दिल्ली और झज्जर) में दो और राजीव गांधी सुपर-स्पेशिएलिटी अस्पताल में दो लोगों की मौत हुई है।

मृतकों में से 58 की आयु 60 साल या उससे अधिक थी। इसके अलावा 20 मृतकों की उम्र 50 से 59 साल के बीच थी।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार दिल्ली में कोविड-19 संक्रमित 2858 रोगी उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। विभिन्न अस्पतालों में 5034 रोगियों का अभी इलाज चल रहा है। विभाग के अनुसार अभी तक कोरोना वायरस संक्रमण के लिए 1,13,345 जांच की गई।

दिल्ली में निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या घटकर 81 हो गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी