देश की खबरें | कोलकाता में अवैध तरीके से रह रहे 20 बांग्लादेशी हिरासत में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के आनंदपुर इलाके की एक इमारत से रविवार को बांग्लादेश के 20 नागरिकों को पकड़ा गया। उन पर देश में अवैध तरीके से रहने का आरोप है।

कोलकाता, 12 दिसंबर पश्चिम बंगाल के आनंदपुर इलाके की एक इमारत से रविवार को बांग्लादेश के 20 नागरिकों को पकड़ा गया। उन पर देश में अवैध तरीके से रहने का आरोप है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि महानगर के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में स्थित आनंदपुर की गुलशन कॉलोनी में कोलकाता पुलिस की छापेमारी के दौरान बांग्लादेशी नागरिक पकड़े गए हैं। छापेमारी के दौरान उत्तर प्रदेश आतंकवाद रोधी दस्ते के कर्मी भी नगर पुलिस के साथ थे।

यह घटना कोलकाता नगर निगम चुनाव से ठीक एक हफ्ते पहले हुई है। नगर निगम के चुनाव 19 दिसंबर को हैं।

अधिकारी ने बताया, “ हिरासत में लिए गए लोगों को पूछताछ के लिए स्थानीय थाने ले जाया गया है।” उन्होंने बताया कि 20 लोगों में से किसी के पास भी वैध दस्तावेज़ नहीं हैं।

ई. एम. बाईपास के आसपास के इलाकों में कई निजी अस्पताल हैं और आनंदपुर इलाके में बांग्लादेशी नागरिक अकसर इलाज कराने आते हैं।

घटनाक्रम पर चिंता व्यक्त करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा, "तृणमूल कांग्रेस सरकार ने वोट-बैंक की राजनीति के लिए राज्य में बांग्लादेशियों की घुसपैठ पर आंखें मूंद ली हैं।" उन्होंने आरोप लगाया कि बांग्लादेशियों के पास से फर्जी आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज जब्त किए गए।

भाजपा नेता ने यह भी कहा कि इतने सारे बांग्लादेशी नगर में अवैध तरीके से रह रहे थे और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं थी।

मजूमदार ने कहा कि कोलकाता पुलिस उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से सूचना देने के बाद हरकत में आई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Deepika Padukone To Shoot ‘Intense Action Sequence’: दूसरी प्रेग्नेंसी में भी नहीं थमी दीपिका पादुकोण की रफ्तार, ‘राका’ में करेंगी हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग

Shubman Gill IPL Stats Against MI: आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़ों पर एक नजर

एस जयशंकर ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग का किया स्वागत, बोले- पीएम नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत से मजबूत होगी साझेदारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 255 रनों का टारगेट, प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड