देश की खबरें | मथुरा में बालिका के अपहरण व दुष्कर्म के दोषियों को 20-20 वर्ष कारावास की सजा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मथुरा जिले की एक विशेष अदालत ने 11 वर्षीय बालिका के अपहरण एवं दुराचार मामले में एक महिला सहित दो आरोपियों को दोषी ठहराते हुए 20-20 वर्ष के कठोर कारावास एवं 35-35 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है।

मथुरा (उप्र), 16 जुलाई मथुरा जिले की एक विशेष अदालत ने 11 वर्षीय बालिका के अपहरण एवं दुराचार मामले में एक महिला सहित दो आरोपियों को दोषी ठहराते हुए 20-20 वर्ष के कठोर कारावास एवं 35-35 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है।

सहायक सरकारी वकील रामपाल सिंह ने रविवार को बताया कि वर्ष 2014 में 29 नवम्बर को थाना जमुना पार क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि ममता नाम की पड़ोसन उसकी 11 वर्ष की बेटी को अपने साथ बहला-फुसलाकर ले गई थी।

पुलिस के मुताबिक ममता ने बच्ची को कल्याण व उसके साथियों को सौंप दिया और बाद में उसके साथ कई दिन दुराचार किया गया। कल्याण राजस्थान के अलवर जिला के तासी गांव का निवासी है।

पुलिस ने कुछ दिन बाद बच्ची को ममता के साथ बरामद कर लिया था।

पुलिस ने ममता से मिली जानकारी के आधार पर कल्याण और उसके दो साथियों कालू व स्वराज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो न्यायालय (द्वितीय) में आरोप पत्र पेश किया।

अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पूनम पाठक की अदालत में मामले की सुनवाई हुई।

उन्होंने बताया कि अदालत ने कल्याण एवं ममता को दोषी करार देते हुए 20-20 वर्ष के कठोर कारावास व 35-35 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई। अदालत ने दो अन्य आरोपियों को दोषमुक्त करार दिया। पीड़िता उन दोनों की पहचान नहीं कर सकी थी।

जुर्माना अदा नहीं कर पाने पर अभियुक्तों को एक-एक वर्ष का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। जुर्माने की राशि में से 60 हजार रुपये पीड़िता को देने के आदेश दिए गए। सजा सुनाने के बाद दोनों दोषियों को जेल भेज दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\