जरुरी जानकारी | अमेरिका में बेरोजगारी भत्ते के लिए 2.29 लाख आवेदन आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी श्रम विभाग ने बृहस्पतिवार को बताया कि 10 मई का समाप्त सप्ताह में बेरोजगारी भत्ते के लिए 2,29,000 आवेदन आए। यह विश्लेषकों के 2,30,000 आवेदनों के अनुमान के अनुरूप ही है।

अमेरिकी श्रम विभाग ने बृहस्पतिवार को बताया कि 10 मई का समाप्त सप्ताह में बेरोजगारी भत्ते के लिए 2,29,000 आवेदन आए। यह विश्लेषकों के 2,30,000 आवेदनों के अनुमान के अनुरूप ही है।

श्रम विभाग के मुताबिक, बेरोजगारी भत्ते के लिए किए गए दावों का चार सप्ताह का औसत बढ़कर 2,30,500 हो गया। तीन मई को समाप्त सप्ताह में बेरोजगारी लाभ पाने वाले लोगों की कुल संख्या 18.8 लाख थी।

हालांकि, ट्रंप ने अप्रैल की शुरुआत में लागू उच्च सीमा शुल्क दरों में से अधिकांश को तीन महीने के लिए रोक दिया है। लेकिन वैश्विक आर्थिक मंदी की चिंताएं अमेरिकी श्रम बाजार को प्रभावित कर सकती हैं।

फेडरल रिजर्व ने अपनी मानक उधारी दर को 4.3 प्रतिशत पर बरकरार रखा है। फेडरल रिजर्व के प्रमुख जेरोम पॉवेल ने कहा है कि शुल्क ने उपभोक्ता और व्यावसायिक धारणा को प्रभावित किया है लेकिन अर्थव्यवस्था पर इसका खास असर अभी तक नहीं हुआ है।

हाल ही में आए आंकड़े बताते हैं कि अप्रैल में अमेरिकी नियोक्ताओं ने 1.77 लाख नए रोजगार दिए जबकि बेरोजगारी दर 4.2 प्रतिशत रही।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू