देश की खबरें | देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,994 नए मामले सामने आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,994 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,46,42,742 हो गई जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 23,432 रह गई है।

नयी दिल्ली, 23 अक्टूबर देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,994 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,46,42,742 हो गई जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 23,432 रह गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में संक्रमण से चार और लोगों की मौत होने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 5,28,961 हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कुल संक्रमितों की तुलना में उपचाराधीन रोगियों की संख्या 0.05 प्रतिशत है जबकि संक्रमण से उबरने की राष्ट्रीय दर 98.76 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में 611 लोगों के संक्रमण से उबरने की जानकारी मिली है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार दैनिक संक्रमण दर 1.24 प्रतिशत दर्ज की गई। साप्ताहिक संक्रमण दर 0.99 प्रतिशत रही। संक्रमण से उबरने वालों की संख्या बढ़कर 4,40,90,349 हो गई जबकि मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत दर्ज की गई है।

मंत्रालय के अनुसार राष्ट्रव्यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत अब तक देश में टीके की 219.55 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख से अधिक हो गए थे।

देश में 19 दिसंबर 2020 को संक्रमितों की संख्या एक करोड़ से अधिक हो गई थी। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के मामले चार करोड़ से अधिक हो गए थे।

चौबीस घंटे में संक्रमण से चार लोगों की मौत हुई। इनमें छत्तीसगढ़, दिल्ली, महाराष्ट्र और नगालैंड से एक-एक व्यक्ति की मौत होने की सूचना मिली है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान