देश की खबरें | दिल्ली में कोविड-19 के 19,832 नए मामले, 341 मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 महामारी से गंभीर रूप से जूझ रही राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे के दौरान इसके संक्रमण के 19,832 नए मामले सामने आए जबकि इस दौरान 341 मरीजों की मौत हो गयी।

नयी दिल्ली, सात मई कोविड-19 महामारी से गंभीर रूप से जूझ रही राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे के दौरान इसके संक्रमण के 19,832 नए मामले सामने आए जबकि इस दौरान 341 मरीजों की मौत हो गयी।

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

विभाग के मुताबिक पिछले पांच दिनों में यह चौथी बार है जब कोरोना के नए मामलों की संख्या 20 हजार से कम रही है।

कोरोना वायरस संक्रमण के 19,832 नए मामलों के सामने आने के साथ दिल्ली में कुल संक्रमितों की संख्या 12,92,867 पहुंच गयी जिसमें से 11.83 लाख इस जानलेवा वायरस को मात देकर ठीक हो चुके हैं।

दिल्ली में कोरोना संक्रमण की दर 24.92 प्रतिशत हो गयी है।

इस दौरान कोविड-19 के 341 मरीजों की मौत होने से इस महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 18,739 हो गयी है। दिल्ली में इस समय कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 91,035 है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Satta Bazar Favorite Team: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Score Update: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Key Players To Watch Out: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें