Coronavirus Cases Update: अरुणाचल में कोरोना वायरस संक्रमण के 198 नए मामले दर्ज, दो सुरक्षाकर्मी भी शामिल, कुल संक्रमितों की संख्या 10 हजार तक पहुंची

अरुणाचल प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 198 नए मामले सामने आए हैं, इनमें दो सुरक्षाकर्मी भी शामिल हैं. इन्हें मिला कर राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 13,169 हो गई है. स्वास्थ्य अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 198 नए मामलों में से 72 मामले राजधानी परिसर क्षेत्र से हैं, निचली दिबांग घाटी से आठ मामले सामने आए हैं.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: File Image)

ईटानगर ,17 अक्टूबर: अरुणाचल प्रदेश में कोरोना वायरस (Coronavius) संक्रमण के 198 नए मामले सामने आए हैं, इनमें दो सुरक्षाकर्मी भी शामिल हैं. इन्हें मिला कर राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 13,169 हो गई है. स्वास्थ्य अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 198 नए मामलों में से 72 मामले राजधानी परिसर क्षेत्र से हैं जबकि चंगलांग से 25, पश्चिम सियांग से 21, पूर्व सियांग से 19, तिराप से दस और निचली दिबांग घाटी से आठ मामले सामने आए हैं.

अधिकारी ने बताया कि ऊपरी सियांग, निचले सुबानसिरी और पश्चिम कामेंग से छह-छह, नामसाई से पांच, पक्के केसांग से चार, पापुम्पारे और लेपा राडा से तीन-तीन, कामले, पूर्वी कामेंग, लोंगडिंग और सियांग से दो -दो और ऊपरी सुबानसिरी और दिबांग घाटी से एक-एक मामले सामने आए. राज्य निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉ लोबसांग जम्पा ने कहा कि 35 लोगों को छोड़कर किसी में भी संक्रमण के कोई लक्षण नहीं थे और उन्हें कोविड देखभाल केन्द्रों में भेजा गया है.

यह भी पढ़ें: Coornavirus Update: कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने राज्यसभा में COVID19 मरीजों को ऑक्सीजन की कमी का उठाया मुद्दा

एसएसओ ने कहा, "राज्य के दो पुलिस कर्मियों और चांगलांग के एक स्वास्थ्य कर्मी नए मरीजों में शामिल हैं." उन्होंने कहा कि यहां के निकट जूली केंद्रीय कारागार में 11 कैदियों में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है. जम्पा ने कहा कि 182 लोग बीमारी से ठीक हुए हैं, जिससे राज्य में स्वस्थ हो चुके लोगों की कुल संख्या बढ़कर 10,071 हो गई है. उन्होंने बताया कि राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर अब 76.47 प्रतिशत हो गई है. राज्य में अभी 3,068 मरीजों का इलाज चल रहा है वहीं अब तक 30 मरीजों की मौत हो चुकी है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने टीम इंडिया के सामने रखा 157 रनों का टारगेट, अजमतुल्लाह उमरजई ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड