देश की खबरें | दिल्ली में अगस्त के शुरुआती 10 दिनों में कोविड के 19,760 मामले आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में अगस्त महीने के शुरुआती 10 दिनों में ही कोरोना वायरस संक्रमण के 19,760 मामले आ गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों में यह जानकारी मिली है।

नयी दिल्ली, 11 अगस्त दिल्ली में अगस्त महीने के शुरुआती 10 दिनों में ही कोरोना वायरस संक्रमण के 19,760 मामले आ गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों में यह जानकारी मिली है।

इसके अलावा निरूद्ध क्षेत्रों की संख्या में करीब 50 फीसदी का इज़ाफा हुआ है।

दिल्ली में एक अगस्त को कोविड के 822 मामले मिले थे तथा संक्रमण दर 11.41 फीसदी थी जबकि दो लोगों की मौत हुई थी।

दो अगस्त को दैनिक मामले 1506 आए थे और तीन संक्रमितों की मौत की पुष्टि हुई थी। आंकड़ों के मुताबिक संक्रमण दर 10.63 फीसदी थी।

इसके बाद तीन अगस्त को मामलों की संख्या दो हजार के पार चली गई थी और तब से आठ अगस्त को छोड़कर रोज़ाना दो हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं और संक्रमण दर भी 20 प्रतिशत के करीब पहुंच गई है।

संक्रमण के कारण जान गंवाने वाले लोगों की संख्या में पहले की तुलना में काफी बढ़ोतरी हुई है।

दिल्ली में बुधवार को कोविड के 2146 मामले मिले थे जो 180 दिन में सर्वाधिक थे तथा संक्रमण दर 17.83 फीसदी थी और आठ संक्रमितों की मौत हुई थी।

राष्ट्रीय राजधानी में 13 फरवरी को संक्रमण के कारण 12 लोगों की मौत हुई थी।

नौ अगस्त को दिल्ली में 2495 मामले मिले और संक्रमण दर 15.41 फीसदी थी तथा सात लोगों की जान गई थी। वहीं आठ आगस्त को 1372 मामले मिले थे, छह संक्रमितों की जान गई थी और संक्रमण दर 17.85 फीसदी थी जो 21 जनवरी के बाद सर्वाधिक थी। 21 जनवरी को संक्रमण दर 18.04 थी।

दिल्ली में बुधवार तक कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 8,205 है जबकि एक अगस्त को 4274 लोग अपना इलाज करा रहे थे।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में कोविड के कारण एक से 10 अगस्त के बीच 40 लोगों की मौत हुई है, जबकि जुलाई के आखिरी 10 दिन में कोरोना वायरस ने 14 लोगों की जान ली थी, यानी महामारी के कारण मौत होने के मामले में करीब तीन गुना बढ़ोतरी हुई है।

निरूद्ध क्षेत्रों की संख्या एक अगस्त 173 थी जो 10 अगस्त को बढ़कर 259 हो गई है।

10 अगस्त को 5549 मरीज घर में पृथक-वास में थे जबकि एक अगस्त को इनकी संख्या 3161 थी।

दिल्ली में बुधवार को जारी बुलेटिन के मुताबिक, कुल मामले 19,75,540 पहुंच गए हैं जबकि मृतक संख्या 26,351 हो गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान