देश की खबरें | पश्चिम बंगाल में कोविड-19 के 19,441 नए मामले, 124 और मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल में रविवार को कोविड-19 के 19,441 नए मामले आए जो एक दिन में सर्वाधिक है। इसके साथ ही राज्य में अबतक संक्रमित हुए कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 9,93,159 हो गई है।

कोलकाता, नौ मई पश्चिम बंगाल में रविवार को कोविड-19 के 19,441 नए मामले आए जो एक दिन में सर्वाधिक है। इसके साथ ही राज्य में अबतक संक्रमित हुए कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 9,93,159 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि इस अवधि में 124 संक्रमितों की मौत होने से राज्य में कोविड-19 से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 12,327 हो गई है।

विभाग ने बताया कि सबसे अधिक 34 लोगों की मौत उत्तर 24 परगना जिले में हुई जबकि कोलकाता में 28 लोगों की जान गई।

बुलेटिन के मुताबिक उत्तर 24 परगना में 3997 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई जबकि कोलकाता महानगर में 3,966 नए मामले आए।

विभाग ने बताया कि पश्चिम बंगाल में इस समय 1,26,027 उपचाराधीन मरीज हैं। वहीं 8,54,805 मरीज अब तक संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

बुलेटिन के मुताबिक अब तक राज्य में 1,09,68,741 नमूनों की जांच की गई है जिनमें से 63,095 नमूनों की जांच शनिवार को की गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट