देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोविड-19 के 1,931 नए मामले, नौ लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में शनिवार को कोविड-19 के 1,931 नए मामले सामने आए, जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 80,57,920 हो गई। संक्रमण से नौ लोगों की मौत होने से मृतक संख्या 1,48,138 हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

मुंबई, छह अगस्त महाराष्ट्र में शनिवार को कोविड-19 के 1,931 नए मामले सामने आए, जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 80,57,920 हो गई। संक्रमण से नौ लोगों की मौत होने से मृतक संख्या 1,48,138 हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

एक दिन पहले राज्य में कोविड​​​​-19 के 2,024 मामले आए थे और पांच लोगों की मौत हुई थी। स्वास्थ्य विभाग ने यह भी कहा कि राज्य में 20 से 28 जुलाई के बीच बीए.5 के 14 और बीए.2.75 स्वरूप के 35 मरीज मिले हैं।

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘इन मामलों की विस्तृत जांच हो रही है।’’ बीए.4 और बीए.5 रोगियों की संख्या बढ़कर 272 और बीए.2.75 रोगियों की संख्या 234 हो गई है।

महाराष्ट्र में वर्तमान में 11,875 उपचाराधीन मरीज हैं, जिनमें पुणे के 3,036 मरीज शामिल हैं। मौजूदा संक्रमण दर 4.77 प्रतिशत है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि नए मामलों में से सबसे अधिक 762 मामले मुंबई क्षेत्र से हैं, इसके बाद पुणे क्षेत्र से 456, नागपुर क्षेत्र से 275, नासिक क्षेत्र से 143, लातूर क्षेत्र से 112, अकोला क्षेत्र से 79, कोल्हापुर क्षेत्र से 77 और औरंगाबाद क्षेत्र से 27 मामले हैं।

संक्रमण से जिन नौ मरीजों की मृत्यु हुई है उनमें सबसे ज्यादा चार नासिक क्षेत्र से, इसके बाद मुंबई में तीन और नागपुर क्षेत्र और पुणे क्षेत्र में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई।

विभाग ने कहा कि पिछले 24 घंटों में कुल 1,953 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई, जिससे महाराष्ट्र में ठीक होने वालों की कुल संख्या 78,97,907 हो गई।

राज्य के 11,875 कोविड​​​​-19 रोगियों में से, सबसे अधिक 3,036 उपचाराधीन मरीज पुणे जिले में, 2,591 मुंबई जिले में और 1,228 नागपुर जिले में हैं। वर्तमान में महाराष्ट्र में स्वस्थ होने की दर 98.01 प्रतिशत है और मृत्यु दर 1.83 प्रतिशत है। रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 40,401 नमूनों की जांच के साथ महाराष्ट्र में अब तक 8,34,01,169 नमूनों की जांच हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट