देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोविड-19 के 1,927 नये मामले सामने आये, 30 और मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में लगातार दूसरे दिन मंगलवार को कोविड-19 के दो हजार से कम मामले सामने आये जिससे राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 20,30,274 हो गई। यह जानकारी राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने दी।

मुंबई, दो फरवरी महाराष्ट्र में लगातार दूसरे दिन मंगलवार को कोविड-19 के दो हजार से कम मामले सामने आये जिससे राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 20,30,274 हो गई। यह जानकारी राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने दी।

विभाग ने बताया कि राज्य में दिन में 1,927 नये मामले सामने आये जबकि सोमवार को 1,948 नये मामले सामने आये थे।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार मंगलवार को 30 और मरीजों की मौत हो गई जिससे राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 51,139 हो गई।

बयान के अनुसार 30 मौतों में से 19 मौतें पिछले 48 घंटे में हुई जबकि 11 मौतें गत सप्ताह हुई थीं लेकिन ये मंगलवार को दर्ज की गई।

विभाग ने कहा कि वहीं 4,011 मरीजों को ठीक होने के बाद मंगलवार को अस्पतालों से छुट्टी दी गई जिससे महाराष्ट्र में अभी तक ठीक हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 19,36,305 हो गई।

राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 41,586 है।

विभाग ने कहा कि महाराष्ट्र में संक्रमितों के ठीक होने की दर अब 95.37 प्रतिशत है, जबकि मृत्यु दर 2.52 प्रतिशत है।

मुंबई में कोविड-19 के 334 नये मामले सामने आये जबकि सात और मरीजों की मौत हो गई। इससे मुंबई में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,09,637 और मृतक संख्या बढ़कर 11,368 हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट