खेल की खबरें | पाकिस्तान के चाय तक पांच विकेट पर 190 रन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. ब्रेक तक पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम 46 रन बनाकर खेल रहे थे। आस्ट्रेलिया के खराब होते विकेट पर अब भी 37 ओवर बाकी हैं जिससे टीम 1998 के बाद पाकिस्तान के पहले दौरे पर तीन मैचों की श्रृंखला 1-0 से अपने नाम करने की कोशिश में जुटी है।

ब्रेक तक पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम 46 रन बनाकर खेल रहे थे। आस्ट्रेलिया के खराब होते विकेट पर अब भी 37 ओवर बाकी हैं जिससे टीम 1998 के बाद पाकिस्तान के पहले दौरे पर तीन मैचों की श्रृंखला 1-0 से अपने नाम करने की कोशिश में जुटी है।

मेजबान टीम को जीत के लिये अभी 161 रन बनाने होंगे। आजम के साथ दूसरे छोर पर पुछल्ले बल्लेबाज साजिद खान आठ रन बनाकर खेल रहे हैं।

आस्ट्रेलिया ने मैच के चौथे दिन अपनी दूसरी पारी तीन विकेट पर 227 रन बनाकर समाप्त घोषित की थी।

बाबर चाय से पहले के अंतिम ओवर में भाग्यशाली रहे और आउट होने से बच गये।

अंतिम दिन पिच से नाथन लियोन ने काफी टर्न और उछाल हासिल किया जिन्होंने दो सत्र में 22 ओवर के मैराथन स्पैल में 67 रन देकर दो विकेट झटके।

पाकिस्तान का मध्यक्रम दूसरे सत्र में पैट कमिंस की रिवर्स स्विंग के आगे चरमरा गया। लियोन ने लंच के बाद पहले ओवर में इमाम उल हक (70) की पारी समाप्त की।

पहले टेस्ट में दोनों पारियों में शतक जड़ने वाले इमाम साढ़े चार घंटे तक बल्लेबाजी कर 199 गेंद का सामना करने के बाद विकेट के करीब कैच आउट हुए।

कमिंस ने फिर फवद आलम (11) और मोहम्मद रिजवान (शून्य) को पगबाधा आउट किया।

इससे पहले लंच तक पाकिस्तान का स्कोर दो विकेट पर 136 रन था।

पाकिस्तान ने सुबह बिना किसी नुकसान के 73 रन से आगे खेलना शुरू किया लेकिन उसने अब्दुल्ला शफीक (27) का विकेट जल्दी गंवा दिया जो अपने कल के स्कोर कोई रन नहीं जोड़ पाये।

अजहर अली (17) विवादास्पद तरीके से आउट हुए। मैदानी अंपायर ने नाथन लियोन की गेंद पर स्टीवन स्मिथ के हाथों कैच की अपील ठुकरा दी थी। आस्ट्रेलिया ने डीआरएस लिया और टीवी अंपायर आसिफ याकूब ने कई रीप्ले देखने के बाद मैदानी अंपायर का फैसला पलट दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड