देश की खबरें | आगरा में उत्पीड़न से परेशान 19 वर्षीय युवती ने खुदकुशी की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आगरा में अपने इलाके में कुछ पुरुषों द्वारा कथित तौर पर उत्पीड़ित किए जाने से परेशान 19 वर्षीय एक युवती ने तेजाब पीकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

आगरा, तीन सितंबर आगरा में अपने इलाके में कुछ पुरुषों द्वारा कथित तौर पर उत्पीड़ित किए जाने से परेशान 19 वर्षीय एक युवती ने तेजाब पीकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (आगरा पश्चिम) सत्य गुप्ता ने कहा कि मामले में आरोपी के रूप में नामजद तीन में से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अधिकारी ने बताया, "युवती आगरा के मालपुरा इलाके में रहती थी। उसके पिता द्वारा की गई शिकायत के अनुसार, उसको तीनों ने लगातार परेशान किया, जिसके कारण उसने बृहस्पतिवार को अपने घर में रखा तेजाब पी लिया।"

गुप्ता ने बताया, "महिला को गंभीर हालत में एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया और स्थानीय थाने में तुरंत प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस टीम उसका बयान दर्ज करने के लिए अस्पताल पहुंची और स्थानीय मजिस्ट्रेट को भी सूचित किया गया। मजिस्ट्रेट ने उसकी मृत्यु से पहले उसका बयान दर्ज किया।”

अधिकारी ने बताया कि महिला के पिता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में टीटू, उसके पिता चंद्रभान और विजय को आरोपी बताया गया है।

उन्होंने बताया कि मामले में और सबूत जुटाए जा रहे हैं और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट