देश की खबरें | मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 19 नए मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 19 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में अभी तक कुल 7,91,689 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

भोपाल, 20 जुलाई मध्यप्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 19 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में अभी तक कुल 7,91,689 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

प्रदेश में पिछले 24 घंटे में किसी भी व्यक्ति की संक्रमण से मौत नहीं हुई है। प्रदेश में अब तक इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 10,512 है। प्रदेश में फिलहाल कोविड-19 के केवल 190 मरीज हैं, उन सभी का इलाज चल रहा है।

प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटों में प्रदेश के 52 जिलों में से 08 जिलों में ही संक्रमण के नये मामले आये, जबकि 44 जिलों में एक भी नया मामला नहीं आया है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के सात नए मामले भोपाल में आए, जबकि इंदौर में चार, ग्वालियर में तीन तथा कटनी, नरसिंहपुर, राजगढ़, सिवनी व शिवपुरी में एक-एक नया मामला आया है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 7,91,689 संक्रमितों में से अब तक 7,80,987 मरीज स्वस्थ हो गये हैं।

अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को कोविड-19 के 31 रोगी स्वस्थ हुए हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में मंगलवार को केवल 3,977 लोगों को कोविड-19 के टीके लगाए गये। इसी के साथ प्रदेश में अब तक 2,56,92,264 लोगों को टीका लग चुका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs KKR, TATA IPL 2026 2nd Match Toss Winner Prediction: मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Amroha News: यूपी के अमरोहा में शादी में बवाल, बिरयानी के लेग पीस को लेकर भिड़े बाराती, चलीं कुर्सियां और लात-घूंसे; देखें VIDEO

MI vs KKR, TATA IPL 2026 2nd Match Stats And Preview: कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज करना चाहेगी मुंबई इंडियंस, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

Lahore Qalandars vs Karachi Kings 6th T20 Match Pitch Report And Weather Update: लाहौर में लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल