देश की खबरें | निकहत, लवलीना सहित 19 भारतीय ‘स्ट्रैंड्जा मेमोरियल’ मुक्केबाजी टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दो बार की विश्व चैंपियन निकहत जरीन और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन उन 19 मुक्केबाजों में शामिल है जो एक फरवरी से बुल्गारिया के सोफिया में शुरू होने वाले ‘स्ट्रैंड्जा मेमोरियल’ मुक्केबाजी टूर्नामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

नयी दिल्ली, 29 जनवरी दो बार की विश्व चैंपियन निकहत जरीन और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन उन 19 मुक्केबाजों में शामिल है जो एक फरवरी से बुल्गारिया के सोफिया में शुरू होने वाले ‘स्ट्रैंड्जा मेमोरियल’ मुक्केबाजी टूर्नामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

‘स्ट्रैंड्जा मेमोरियल’ में भाग लेने वाली टीम फरवरी के आखिर में ओलंपिक क्वालीफायर में प्रतिस्पर्धा करने वाली टीम से अलग है।

निकहत, प्रीति और लवलीना पहले ही ओलंपिक कोटा हासिल कर चुकी हैं जबकि कोई भी पुरुष मुक्केबाज अभी तक ऐसा नहीं कर पाया है।

विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता अमित पुरुष टीम का नेतृत्व करेंगे।

भारतीय टीम:

एलीट पुरुष: बरुण सिंह शगोलशेम (48 किग्रा), अमित (51 किग्रा), सचिन (57 किग्रा), आकाश रमेश गोरखा (60 किग्रा), वंशज (63.50 किग्रा), रजत (67 किग्रा), आकाश (71 किग्रा), दीपक (75 किग्रा), अभिमन्यु लौरा (80 किग्रा), जुगनू (86 किग्रा), नवीन कुमार (92 किग्रा), (सागर 92 किग्रा से अधिक)।

एलीट महिला: निकहत जरीन (50 किग्रा), प्रीति (54 किग्रा), साक्षी (57 किग्रा), मनीषा (60 किग्रा), अरुंधति चौधरी (66 किग्रा), लवलीना बोरगोहेन (75 किग्रा)।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट