देश की खबरें | 19 अगस्त : ईस्ट इंडिया कंपनी ने एक रूपए का सिक्का टकसाल में ढाला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. साल 1757 में 19 अगस्त को ईस्ट इंडिया कंपनी ने कोलकात्ता में रुपए का पहला सिक्का बनाया था और कंपनी द्वारा बनाए गए पहले सिक्के को बंगाल के मुगल प्रांत में चलाया गया। दरअसल बंगाल के नवाब के साथ एक संधि के तहत ईस्ट इंडिया कंपनी ने साल 1757 में यह टकसाल बनाई थी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

साल 1757 में 19 अगस्त को ईस्ट इंडिया कंपनी ने कोलकात्ता में रुपए का पहला सिक्का बनाया था और कंपनी द्वारा बनाए गए पहले सिक्के को बंगाल के मुगल प्रांत में चलाया गया। दरअसल बंगाल के नवाब के साथ एक संधि के तहत ईस्ट इंडिया कंपनी ने साल 1757 में यह टकसाल बनाई थी।

देश दुनिया के इतिहास में 19 अगस्त की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

यह भी पढ़े | Coronavirus Updates: भारत में कोरोना वायरस से 24 घंटे में ठीक हुए 57,937 मरीज, रिकवरी रेट 73 प्रतिशत से ज्यादा.

1600 : अहमद नगर पर अकबर का आधिपत्य।

यह भी पढ़े | कोरोना के आंध्र प्रदेश में 9652 नए केस दर्ज: 18 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

1666 : शिवाजी आगरा में फलों की टोकरी में छिपकर औरंगजेब की कैद से फरार।

1757 : कलकत्ता में ईस्ट इंडिया कम्पनी का पहला एक रुपए का सिक्का टकसाल में बना।

1918 : शंकर दयाल शर्मा का जन्म जो देश के नौवें राष्ट्रपति बने और 1992 से 1997 के बीच देश के इस सर्वोच्च संवैधानिक पद पर रहे।

1919 : अफ़ग़ानिस्तान ने ब्रिटेन से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।

1949 : भुवनेश्वर ओडिशा की राजधानी बना।

1960 : स्पूतनिक 5 अंतरिक्ष यान से दो कुत्ते और तीन चूहे अंतरिक्ष में भेजे गए। परीक्षण सफल रहा और बाद में यह पांचों जीवित पाए गए।

1964 : संचार उपग्रह सिनकोम 3 का प्रक्षेपण।

1966 : तुर्की में भूकंप से तकरीबन 2400 लोग मरे।

1973 : फ्रांस ने परमाणु परीक्षण किया।

1977 : सोवियत संघ ने सेरी सागान में परमाणु परीक्षण किया।

1978 : ईरान के सिनेमा घर में आग लगने से 422 की मौत।

1999 : भारत की परमाणु नीति के मसौदे से नाराज़ जी-8 के देशों ने सभी तरह की मदद पर रोक लगाने की घोषणा की।

2004: दुनिया की सबसे बड़ी इंटरनेट कंपनी गूगल ने अपने शेयर बाजार में उतारे।

2005 : श्रीलंका सरकार और लिट्टे में शांति वार्ता फिर शुरू करने पर सहमति।

2007 : अंतरिक्ष स्टेशन पर गये मिशन एण्डेवर के यात्रियों ने स्पेसवॉक पूरा किया।

एकता

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\