देश की खबरें | भारत में अब तक कोविड टीकों की 189.60 करोड़ खुराकें दी गईं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में बुधवार तक कोविड-19 रोधी टीकों की कुल 189.60 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, चार मई भारत में बुधवार तक कोविड-19 रोधी टीकों की कुल 189.60 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने बताया कि बुधवार को शाम सात बजे तक करीब 12 लाख खुराकें दी गईं तथा दैनिक खुराकों की कुल संख्या में और वृद्धि होने की उम्मीद है क्योंकि अंतिम संख्या आंकड़ों को संकलित करने के बाद देर रात आएगी।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक बुधवार शाम सात बजे तक 18 से 59 वर्ष के लोगों को कुल 41,153 एहतियाती खुराकें दी गईं जिन्हें मिलाकर इस आयुवर्ग में एहतियाती खुराक लेने वालों की कुल संख्या बढ़कर 9,02,034 हो गई है।

गौरतलब है कि भारत ने 10 अप्रैल को 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को निजी टीकाकरण केंद्रों पर कोविड-19 रोधी टीकों की तीसरी एहतियाती खुराक देने की शुरुआत की थी।

मंत्रालय के मुताबिक 18 साल से अधिक उम्र के वे सभी लोग तीसरी या एहतियाती खुराक लेने की अर्हता रखते हैं जिन्होंने दूसरी खुराक लेने के बाद नौ महीने की अवधि पूरी कर ली है।

आंकड़ों के मुताबिक अब तक स्वास्थ्य कर्मियों, अग्रिम मोर्चे पर कार्यरत कर्मियों और 60 साल से अधिक उम्र के लोगों को टीकों की 2.63 करोड़ एहतियाती खुराकें दी जा चुकी हैं।

उल्लेखनीय है कि पिछले साल 16 जनवरी से कोविड-19 से बचाव के लिए टीकाकरण की शुरुआत की गयी थी और पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड