देश की खबरें | भारत में कोविड-19 के 188 नये मामले पाये गये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में कोविड-19 से संक्रमण के 188 नये मामले सामने आए हैं जबकि इससे संक्रमित उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,473 हो गई है। रविवार को स्वाथ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, चार फरवरी भारत में कोविड-19 से संक्रमण के 188 नये मामले सामने आए हैं जबकि इससे संक्रमित उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,473 हो गई है। रविवार को स्वाथ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

मंत्रालय की ओर से जारी सुबह आठ बजे तक के अद्यतन आंकड़ो के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से कोई मौत नहीं हुर्ई है।

पिछले साल पांच दिसंबर तक कोविड-19 के दैनिक मामलों की संख्या दोहरे अंकों तक सिमट गई थी, लेकिन कोरोना वायरस के नए स्वरूप और ठंड की वजह से संक्रमण के मामलों में वृद्धि दर्ज की गई।

अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पांच दिसंबर के बाद एक दिन में सर्वाधिक 841 मामले 31 दिसंबर को सामने आए थे।

अधिकारिक सूत्रों ने कहा, ‘‘वर्तमान में उपलब्ध आंकड़ों से पता चलता है कि 'जेएन-1' स्वरूप की वजह से न तो नये मामलों में तेज वृद्धि हुई है और न ही अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।’’

देश में कोरोना वायरस के डेल्टा स्वरूप के कारण अप्रैल-जून 2021 में महामारी की स्थिति भयावह हो गई थी और उस दौरान सात मई 2021 को देश में एक दिन में संक्रमण के 4,14,188 नए मामले सामने आए थे और कोविड-19 संक्रमण से 3,915 लोगों की मौतें हुई थीं।

देशभर में 2020 की शुरुआत से अब तक लगभग चार वर्ष में कोविड-19 से साढ़े चार करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा इससे 5.3 लाख से अधिक लोगों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, अब तक कोरोना वायरस संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या 4.4 करोड़ से अधिक हो गई है और इस संक्रमण से ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत है।

मंत्रालय ने बताया कि देश में कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक टीके की 220.67 करोड़ से अधिक खुराकें लोगों को दी जा चुकी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट