देश की खबरें | गुजरात में कोविड-19 के 1,871 नए मामले, 25 मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,871 नये मामले सामने आये जोकि 25 मार्च के बाद एक दिन में सामने आए मामलों की सबसे कम संख्या है।

Corona

अहमदाबाद, 30 मई गुजरात में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,871 नये मामले सामने आये जोकि 25 मार्च के बाद एक दिन में सामने आए मामलों की सबसे कम संख्या है।

नए मामलों के सामने आने के साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8,07,488 हो गयी।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

राज्य में 26 मार्च के बाद ऐसा पहली बार हुआ है जब कोविड-19 के दैनिक मामलों की संख्या दो हजार से नीचे दर्ज की गयी है। 26 मार्च को 2190 नए मामले सामने आए थे।

गुजरात में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 25 मरीजों की मौत हुई है जोकि आठ अप्रैल के बाद एक दिन में इस महामारी से जान गंवाने वालों की सबसे कम संख्या है।

प्रदेश में अब तक 9,815 लोग इस जानलेवा वायरस का शिकार बन चुके हैं।

बीते 24 घंटे के दौरान 5,146 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए हैं। विभाग ने एक विज्ञप्ति में बताया कि राज्य में इस महामारी से ठीक होने वाले लोगों की संख्या 7,62,270 हो गयी है। राज्य में स्वस्थ होने की दर 94.40 प्रतिशत है।

राज्य में अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या 35,403 है।

विज्ञप्ति के अनुसार गुजरात में दिन के दौरान सबसे अधिक 315 नये मामले वडोदरा जिले में दर्ज किये गये। इसके बाद अहमदाबाद में 245 मामले, सूरत में 197, राजकोट में 165, जूनागढ़ में 108, जामनगर में 71 और भावनगर में 66 मामले सामने आये।

राज्य में अब तक कोविड रोधी टीके की 1,68,94,303 खुराक दी जा चुकी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट