देश की खबरें | केरल में कोविड-19 के 18,582 नये मामले, 102 मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में रविवार को कोविड-19 के 18,582 नये मामले सामने आने के साथ संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 36.69 लाख हो गयी जबकि 102 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद 18,601 पर पहुंच गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी।

तिरुवनंतपुरम, 15 अगस्त केरल में रविवार को कोविड-19 के 18,582 नये मामले सामने आने के साथ संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 36.69 लाख हो गयी जबकि 102 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद 18,601 पर पहुंच गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी।

विज्ञप्ति के मुताबिक केरल में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 20,829 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 34,92,367 हो गयी। राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,78,630 हो गयी है।

केरल में बीते 24 घंटे के दौरान 1,22,970 नमूनों की कोविड-19 जांच होने के साथ संक्रमण की दर 15.11 प्रतिशत हो गयी है। केरल में अब तक 2,94,57,951 नमूनों की कोविड-19 जांच की जा चुकी है।

विज्ञप्ति के मुताबिक मलाप्पुरम में कोविड-19 के सर्वाधिक 2681 नये मरीज सामने आए। इसके बाद त्रिशूर में 2423, कोझिकोड में 2368, एर्नाकुलम में 2161, पलक्कड में 1771, कन्नूर में 1257, कोल्लम में 1093, अलाप्पुझा में 941, कोट्टयम में 929 और तिरुवनंतपुरम में 927 नये मामले सामने आए।

राज्य के विभिन्न जिलों में फिलहाल 4,99,031 लोगों को निगरानी में रखा गया है। इनमें से 4,71,395 लोगों को घरों अथवा सरकारी केन्द्रों में पृथकवास में रखा गया है और 27,636 लोग अस्पतालों में हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड