देश की खबरें | एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ 183 रन, कोहली की सर्वश्रेष्ठ पारी: गंभीर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने पाकिस्तान के खिलाफ 2012 एशिया कप में विराट कोहली द्वारा खेली गयी 183 रन की पारी को तीनों प्रारूपों में भारतीय कप्तान की सबसे शानदार पारी करार दिया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, एक अगस्त भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने पाकिस्तान के खिलाफ 2012 एशिया कप में विराट कोहली द्वारा खेली गयी 183 रन की पारी को तीनों प्रारूपों में भारतीय कप्तान की सबसे शानदार पारी करार दिया।

ढाका में जीत के लिए 330 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के लिए कोहली ने 148 गेंद की पारी में 22 चौके और एक छक्के की मदद से 183 रन बनाकर भारत को छह विकेट से जीत दिलाई थी।

यह भी पढ़े | पुडुचेरी में 139 नए COVID-19 पॉजिटिव केस दर्ज, अब तक 51 संक्रमितों की हुई मौत: 1 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

इस मैच में खाता खोलने में नाकाम रहे गंभीर ने कहा,‘‘ विराट कोहली ने तीनों प्रारूपों में कई अविश्वसनीय पारियां खेली हैं, लेकिन यह (183) हर दृष्टिकोण से उनकी सबसे शानदार पारी है।’’

स्टार स्पोर्ट्स के कार्यक्रम ‘बेस्ट ऑफ एशिया कप वाच एलोंग’ में गंभीर ने कहा, ‘‘ हम 330 का पीछा कर रहे थे और भारतीय टीम ने खाता खोले बगैर विकेट गंवा दिया था। उस समय वह इतना अनुभवी भी नहीं था और फिर 330 में से अकेले 183 रन बनाना बेहद ही खास था।’’

यह भी पढ़े | Ayodhya Ram Mandir Construction: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यानाथ कल जाएंगे अयोध्या, राम मंदिर के शिलान्यास समारोह की तैयारियों का लेंगे जायजा.

उस मैच में पाकिस्तान के पास मोहम्मद हफीज, उमर गुल, एजाज चीमा, सईद अजमल, शाहिद अफरीदी और वहाब रियाज जैसे अनुभवी गेंदबाज थे। कोहली ने पाकिस्तानी आक्रमण की घज्जियां उड़ा दी थी।’’

गंभीर ने कहा, ‘‘ मुझे लगता है कि शायद यह (183) विराट कोहली की सबसे बड़ी पारी में से एक है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड