मध्यप्रदेश में कोरोना के 181 नए मामले सामने आए

प्रदेश में इस बीमारी के कारण अब तक 53 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटों में किसी कोरोना वायरस मरीज की मौत नहीं हुई।

जमात

भोपाल, 15 अप्रैल मध्यप्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस के 181 नए मामले सामने आए और इसके साथ संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 938 तक पहुंच गयी।

प्रदेश में इस बीमारी के कारण अब तक 53 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटों में किसी कोरोना वायरस मरीज की मौत नहीं हुई।

आंकड़ों के अनुसार कोरोना वायरस संक्रमण मध्यप्रदेश के दो और जिलों में फैलकर प्रदेश के कुल 52 में से 26 जिलों में अपने पांव पसार चुका है। बुधवार को प्रदेश के आगर मालवा और अजीराजपुर जिले में भी संक्रमित मरीज मिले हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार इंदौर में सर्वाधिक 544 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं । पिछले 24 घंटों में इंदौर में 117 नए मरीज मिले हैं। जबकि भोपाल में नौ नए मामले सामने आने के बाद कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 167 पर पहुंच गयी है।

प्रदेश के खरगोन जिले में बुधवार को कोविड-19 के 22 नए मरीज मिले हैं। इसके साथ ही इस जिले में कोरोना वायरस मरीजों की संख्या बढ़कर 39 हो गयी है जो प्रदेश में इंदौर और भोपाल के बाद सबसे अधिक है।

प्रदेश में अब तक कोरोना वायरस से 53 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से इंदौर में सबसे अधिक 37 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा उज्जैन में छह, भोपाल में पांच, खरगोन में तीन, तथा छिंदवाड़ा और देवास में एक-एक आदमी की मौत कोरोना वायरस से हुई है।

स्वास्थ्य विभाग की एक बुलेटिन के अनुसार इंदौर में 544 और भोपाल में 167 के अलावा खरगोन में 39 (22 नए), उज्जैन में 30 (चार नए), बड़वानी में 22 (पांच नए), होंशगाबाद में 16 (एक नया), खंडवा में 16 (एक नया), देवास में 15 (आठ नए), मुरैना में 14, विदिशा में 13, रतलाम में 12 (10 नए) और जबलपुर में 12 मामले सामने आए हैं।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 64 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी