देश की खबरें | अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 180 नए मामले, तीन लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 180 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 21,802 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

ईटानगर, 17 मई अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 180 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 21,802 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

राज्य निगरानी अधिकारी डॉक्टर एल जाम्पा ने बताया कि तीन और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 81 हो गई।

उन्होंने बताया कि तीन महिलाओं की मौत हो गई। इनमें से दो तवांग जिले से तथा एक नामसाई जिले से थीं।

राजधानी परिसर क्षेत्र से सबसे ज्यादा 51 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद लोहित में 21, चांगलांग में 20, तवांग में 19, लोअर सुबनसिरी से 15 मामले सामने आए हैं। बाकी मामले अन्य जिलों से सामने आए हैं।

रविवार को कम से कम 168 मरीज संक्रमण मुक्त हो गए और इसके साथ ही राज्य में संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 19,461 हो गई। राज्य में स्वस्थ होने की दर 89.26 फीसदी है। यहाँ फिलहाल 2,260 मरीजों का उपचार चल रहा है।

राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी दिमोंग पाडुंग ने बताया कि अब तक 3,05,149 लोगों की टीके की खुराक दी गई है। वहीं 18-44 आयु समूह वर्ग वाले लोगों के लिए सोमवार से टीकाकरण अभियान की शुरुआत हो गई। राज्य सरकार ने शनिवार को राज्य में अगले दो सप्ताह के लिए लॉकडाउन की अवधि बढ़ा दी है। यहां 31 मई तक लॉकडाउन है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Prediction: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश? यहां जानें पिच और मौसम का हाल

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट